
Winter Healthy Tiffin Options
ओट्स इडली वेजिटेबल फ्राई
सामग्री :- ओट्स ,सूजी ,प्याज ,गाजर ,दही ,बीन्स,शिमला मिर्च ,पत्तागोभी ,तेल, एनो,नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि :- सबसे पहले एक बाउल में ओट्स ले लेंगे सूजी, नमक, दही को थोड़ी से पानी की मदद से अच्छी तरह से मिला लेंगे फिर हम इसको 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे फिर इसमें इनो डाल देंगे। फिर स्टीमर में 20 मिनट के लिए रखना है इसके बाद इडली को एक प्लेट में निकल लेंगे और इसको 2 -3 पीस में कट कर लेंगे ,फिर एक कढ़ाई लेनी है उसमे तेल डाल लेंगे इसमें प्याज।,शिमला मिर्च ,बीन्स ,गाजर ,पत्तागोभी ,नमक ,सेवन हर्ब्स मसाला ,सेज़वान चटनी ,मिलाकर हल्का भून लेंगे इडली को इसमें फ्राई के लिए डाल लेनी है। बनकर तैयार है हमारा ओट्स इडली फ्राई।
वेजिटेबल ढोकला
सामग्री :- बेसन 30 ग्राम ,फूलगोभी २०ग्राम ,दही 50 ग्राम ,तेल, धनिया पत्ती,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा ,लहसुन ,लौकी 30 ग्राम ,एनो ,नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि :- एक बाउल में बेसन ,दही और कद्दूकस किया हुआ लौकी ,फूलगोभी ,धनिया पत्ती ,लाल मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है फिर इसमें में एनो और थोड़ा सा पानी मिला कर फेटना है इसके बाद इसको एक थाली में सेट कर लेना है और स्टीम करना है ,स्टीम होने के बाद इसमें कट लगा लेना है फिर तेल में राई,कढ़ी पत्ती फ्राई करके ढोकले के ऊपर डाल देंगे। बनकर तैयार है हमारा वेजिटेबल ढोकला।
वेजिटेबल राइस फरा
सामग्री :- चावल आटा 20 ग्राम ,शिमला मिर्च 20 ,फूलगोभी 30 ग्राम ,गाजर 10 ग्राम ,हरा मटर 10 ग्राम ,लौकी 10 ग्राम, तिल 3 ग्राम ,सरसों ,हरी मिर्च ,कढ़ी पत्ती,तेल 3 ग्राम ,नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि :- फरा बनाने के लिए एक बाउल में सबसे पहले एक बाउल में चावल आटा,और सभी वेजिटेबल डालेंगे ,नमक ,सभी को मिक्स कर लेना है ,और छोटे छोटे फरा बना लेना है और स्टीम करना है ,स्टीम होने के बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके तिल,सरसों ,कढ़ी पत्ता हरी मिर्च डाल कर फरा को फ्राई कर लेना है,बनकर तैयार है हमारा राइस फरा
वेजिटेबल बाफला
सामग्री :- दलिया 15 ग्राम ,चोकर आटा 10 ग्राम ,तेल 3 ग्राम ,फूलगोभी 20 ग्राम ,गाजर 10 ग्राम ,लौकी 80 ग्राम ,दही 3 ग्राम ,नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि :- सबसे पहले एक कढ़ाई गर्म कर लेंगे और दलिया को हल्का भून लेना है ,लौकी को कद्दूकस करके पानी निचोड़ लेना है फिर एक बाउल में लौकी ,गाजर ,फूलगोभी ,चोकर आटा,दही और नमक स्वादानुसार सभी को अच्छी तरह से मिला लेंगे और आधे घंटे तक छोड़ देना है ,इडली के सांचे में हल्का तेल लगाकर मिश्रण को सेट कर लेंगे फिर 10 -15 मिनट स्टीम होने देंगे। स्टीम होने के बाद एक प्लेट में निकाल ले तैयार है हमारा वेजिटेबल बाफला।