Summer Tips: गर्मी आते ही बदला खान-पान: कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम ने ली चाय काफी की जगह


Summer Tips: गर्मी आते ही बदला खान-पान: कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम ने ली चाय काफी की जगह

Summer Tips: मौसम बदलने के साथ होलट और रेस्टोरेंट का मेन्यू भी बदल गया है। गर्मी आते ही लोग आइली और जंक फूड के बदले सादा और तरल पेय पदार्थ की डिमांड कर रहे हैं। अधिकतर ठंडा पानी, नींबू पानी, नींबू की शिकंजी, शर्बत, कैरी का पना, फलों का रस, छाछ, लस्सी आदि की मांग कर रहे हैं। ब्रेकफास्ट में इडली, डोसा या चिला खाना पसंद कर रहे हैं। दोपहर के भोजन में मौसमी सब्जियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। छोटे बच्चे आइसक्रीम खाना पसंद कर रहे हैं। चाय, काफी की जगह कोल्डड्रिंक का दौर शुरू हो गया है। शहर के चौक-चौराहों पर आइस्क्रीम और शीतल पेय की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों में बच्चों-युवाओं की भीड़ बढ़ने लगी है|

आइसक्रीम के लिए लंबी कतारें

गर्मी में सबसे ज्यादा पसंद करने वाले खाद्य पदार्थाें में आइसक्रीम प्रमुख है। न केवल बच्चे और युवा बल्कि उम्रदराज लोग भी गर्मी में आइसक्रीम ही पसंद करते हैं। इसके चलते शहर की आइसक्रीम दुकानों में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। स्ट्राबेरी, लीची, चाकलेट, बादाम फ्लेवर को काफी पसंद किया जा रहा है। तेलीबांधा तालाब के पास के संचालित आइसक्रीम दुकान के संचालक ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही अंजीर काजू, ब्लैक ग्रेप्स, मलाई कुरमा, आरेंज पिस्ता और मैगों फ्लेवर की डिमांड बढ़ गई है। शाम होते ही आइसक्रीम खाने वाले की संख्या बढ़ जाती है। फ्लेवर के हिसाब से आइसक्रीम की कीमत 50 से 200 रुपये तक है।